डॉ. बी.एल. स्वामी का नवाचार,बीपी के मरीजों को मिलेगा लाभ

राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। अपने नवाचारेां के लिए पहचाने जाने वाले आयुष्मान हार्ट केयर सेंटर के डॉ. बी.एल.स्वामी ने इलाज के जरिये एक नवाचार किया है। जिसके बाद बीपी से जुड़े मरीजों को काफी हद तक लाभ मिलेगा। इस सम्बंध में डॉ. बी.एल.स्वामी ने बताया कि वैसे तो इस वर्ष अनेकों नई तकनीकों से हृदय रोगियो का इलाज किया गया है लेकिन आज एक 300 एमएम ब्लड प्रेशर वाले मरीज़ का रीनल डिनर्वेशन थेरेपी से गुर्दे की ब्लड कि नसों के चारो ओर पायी जानें वाली नर्व्स को जलाकर बीपी के मरीज़ का परमानेंट इलाज किया गया है। जिसमे आने वाले समय में बीपी की दवाये कम होने ,कुछ मरीजों की बी पी की दवा बन्द भी हो सकती है साथ ही बीपी स्थिर होगा। जिससे लकवा एवम् हार्ट अटैकं का ख़तरा कम होगा। अभी ये थैरेपी रिसटेंट एचटीएन के केसेज में करवाकर साबित हुई। काफी कामयाब तकनीक है जो अब बीकानेर में भी मिलेगी। बता दे कि डॉ. स्वामी बीकानेर में लगातार नवाचार के जरिये इलाज के लिए जाने-पहचाने जाते है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!