Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर से कागजात चोरी कर भागे व्यक्ति द्वारा फोन पर पैसों की डिमांड करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में पुलिस थाना सदर में सादुल कॉलोनी एक्सरे गली में रहने वाले राजेन्द्र ङ्क्षसह बीठु ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 15 जून की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति उसके घर से बेटा,बेटी के दस्तावेज चोरी कर ले गया। जिसके बाद अब फोन पर आरोपी दस्तावेज के बदले 60 हजार रूपए की मांग कर रहा है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
