लाखों कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट,2029 करोड़ रूपए दिए जाएंगे कर्मचारियों,पढ़ें खबर

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दीपावली से पहले केन्द्र की सरकार ने लाखों कर्मचारियों को बड़ा गिफ्ट दिया है। 3 अक्टूबर को केबिनेट बैठक के बाद केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रेलवे के कर्मचारियों के बोनस को मंजूरी दे दी गयी है। कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान बताया गया कि रेलवे कर्मचारियों के बोनस को हरी झंडी दे दी गई है। उन्हें कुल 2029 करोड़ रूपए का बोनस दिया जाएगा और यह कुल 78 दिनों का बोनस होगा। केंद्र के इस फैसले से कुल 11,72,240 कर्मचारियों को फायदा होगा, जबकि रेलवे में 58,642 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया फिलहाल चल रही है.।
रेलवे कर्मचारियों को पीएलबी का भुगतान हर साल दुर्गा पूजा/दशहरा त्योहारों से पहले किया जाता है। इस साल भी, लगभग 11.72 लाख गैर-राजपत्रित रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर पीएलबी राशि का भुगतान किया जा रहा है। प्रति कर्मचारी 17,951 रुपये का भुगतान किया जाएगा। जिससे रेलवे के कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!