जागरण के दौरान हुआ विवाद,अलसुबह गोली मारकर की हत्या

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जागरण के दौरान विवाद में गोली मारकर एक की हत्या कर देने की खबर सामने आयी है। घटना हनुमानगढ़ के नोहर की है। जहां पर फेफाना थाना क्षेत्र के ढ़ाणी लालखां में जागरण चल रहा था।
इसी दौरान दो लोगों में झगड़ा हो गया। जिसके बाद दोनो पक्ष चले गए। रविवार सुबह एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति मानसिंह साहू जो कि अपने घर के आगे बैठा था। उसके गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गयी। वहीं एक अन्य मांगीलाल सहारण को भी गोली लगी है। जिसे आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!