राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देर रात को दो पूर्व पार्षदों में विवाद हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र के रामपुरा बस्ती की है। जहां पर बीती रात को दो पूर्व पार्षदों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनो पक्ष ने आमने-सामने जमकर पत्थरबाजी की। इस दौरान एक दूसरे की गाडिय़ों को टक्कर मारी और पथराव किया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार रामपुरा बस्ती में दीपक अरोड़ा और अब्दुल वाहिद के बीच रंजिश चल रही है। सोमवार की रात को करीब 10 बजे दोनों गुटों के लोग आपस में भिड़ पड़े। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रात को अब्दुल वाहिद का साला कैंपर गाड़ी में सवार होकर रोड के घर की तरफ से गुजर रहा था
इस दौरान जीप में सवार दीपक अरोड़ा और अब्दुल वाहिद गुट के लोग आमने-सामने हो गए और दोनों गाडिय़ों ने एक दूसरे को जोरदार टक्कर मारी। इससे दोनों गाडिय़ां क्षतिग्रस्त हो गई। घटनास्थल से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है इनमें एक गुट के दीपक अरोड़ा और निर्मल देवड़ा व दूसरे गुट का फिरोज शामिल है। दोनों गाडिय़ों को जब्त कर लिया गया है।