गाय के साथ घिनौती हरकत,मौके पर लोगों ने कर दी पिटाई-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शहर में एक बार फिर गाय के साथ दुष्कर्म की खबर सामने आयी है। घटना नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के धर्मनगर द्वार के अंदर बेसिक स्कूल के पास की है। जहां पर एक व्यक्ति द्वारा गाय के साथ दुष्कर्म करने के आरोप लगाए है। इस सम्बंध में पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

इस सम्बंध में नयाशहर थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि गाय के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट सामने आयी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तिवाड़ी ने बताया कि आरोपी इस मामले में एक बंगाली मजदूर है जिससे पुछताछ की जा रही है। घटना देर रात की है। जहां आसपास के लोगों ने व्यक्ति को पकड़ लिया और आक्रोशित लोगों ने उसकी भी पिटाई भी की। गाय के साथ दुष्कर्म की खबर के बाद गौप्रेमियों में आक्रोश है सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!