राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लाखों रूपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में बीछवाल पुलिस थाने में वार्ड नं. 46 निवासी अशोक कुमार ने लोकेश जैन संचालक फर्म अरियंत फूड प्रोडेक्ट निवासी ब्यावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
घटना 9 जनवरी 2024 से 6 जुलाई 2024 के बीच की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि उसे लोकेश जैन की फर्म से करीब 28 लाख 73 हजार रूपए देने थे लेकिन नहीं दिए और धोखाधड़ी की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।