चोरों के निशाने पर देवस्थल,माताजी के मंदिर में चोरी

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देवस्थल पर भी चोरी हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नयाशहर थाना क्षेत्र की है। जहां पर नत्थुसर गेट के बाहर स्थित मंदिर से सामान चोरी हो गया है। जानकारी के अनुसार बिन्नाणी गर्ल्स कॉलेज के पास ही राज राजेश्वरी बाला त्रिपुरा सुंदरी माताजी का मंदिर है। इस मंदिर के पुजारी रामकुमार व्यास ने नयाशहर पुलिस को रिपोर्ट दी है। जिसमें कहा गया है कि सोमवार की देर रात मंदिर में चोरी हुई है, जिसका मंगलवार को पता चला। निज मंदिर में माताजी प्रतिमा पर चांदी का छत्र लगा हुआ था, जो मंगलवार सुबह नहीं था। आसपास और भी सामान संभाला तो वो भी गायब था। अज्ञात व्यक्ति ने देर रात मंदिर परिसर में प्रवेश करके चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चांदी का छत्र करीब दो सौ ग्राम का था। नगद रुपए भी मंदिर में थे, जो गायब हुए हैं। मंदिर परिसर में रात तक लोगों का आना-जाना रहता है, ऐसे में देर रात ही चोरी होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!