एक सी पोशाक पहने देवी माँ के भक्त,81 फीट की विशालकाय ध्वजा लेकर हुए रवाना,देखें वीडियो

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देशभर में नवरात्रि का पावन पर्व बड़े धूमधाम से देवी मां की पूजा अर्चना के साथ मनाया जा रहा है। आज चौथा नवरात्रा है। बीकानेर से करीब 35 किलोमीटर दूर विश्व विख्यात देवी माँ करणी के प्रति अनूठी आस्था है। जहां पर भक्त अपनी-अपनी आस्था के अनुरूप जाते है। ऐसे ही एक भक्तों की टोली जय माँ करणी इन्द्र बाइसा फ्रेडंस क्लब। जो कि 81 फीट की विशालकाय ध्वजा के साथ देवी माँ के दर्शन के लिए रवाना हुए है।

शनिवार शाम करीब 5 बजे यह जत्था रवाना हुए। एक से वस्त्र पहले इन युवाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए इनके साथ कई महिलाएं और पुरूष भी शामिल रहे। किशन दैया के नेतृत्व में महेंद्र, छोटूलाल दैया, दीपक चौपड़ा, अर्जुन गहलोत, कुलदीप, योगेंद्रसिंह, आयूष चौपड़ा, सत्यनारायण बडग़ुर्जर और मूलचंद दैया सहित करीब 50 लोग 81 फीट लंबी ध्वजा लेकर रवाना हुए। दो डीजे की धुन पर नाचते-गाते ये दोस्त 15 घंटे बाद देशनोक धाम पहुंचेंगे। किशन दैया ने बताया कि ध्वजा में करीब 14-15 फीट की करणी मां की फोटो बनी हुई है। इसके पास ही मां का त्रिशूल, चील और दीपक बना हुआ है। बता दे कि संघ की ओर से लगातार दूसरी बाद बड़ी ध्वजा लेकर देशनोक यात्रा की जा रही है। 2023 में 61 फीट लंबी लेकर ये युवा देशनोक पहुंचे थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!