राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अचेत अवस्था में मिले व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना 14 अक्टूबर की शाम को करीब सात बजे के आसपास व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के तिलक नगर की है। जहां पर 47 वर्षीय शेराराम पुत्र हरदतराम अचेत अवस्था में मिला। जिसे आसपास के लोगों और परिजनों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गयी। इस सम्बंध में मृतक के छोटे भाई मदनलाल ने रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
