राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नहर में शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना पूगल पुलिस थाना क्षेत्र के इंदिरा गांधी नहर आरड़ी 710 हैड के पास की है। इस सम्बंध में आनंद सिंह ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि 26 मार्च की सुबह स्कूली बच्चों ने उसे सूचना दी कि नहर में कोई फसा हुआ है। जिसके बाद प्रार्थी व अन्य लोग पहुंचे और शव को नहर से बाहर निकाला। प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात शव पीछे से बहकर आया था और सड़ी गली अवस्था में होने के कारण पहचान नहीं हो पायी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
