Bikaner News today
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ट्रेक्टर पर खेलते हुए बच्ची के गिर जाने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गजनेर पुलिस थाना क्षेत्र के अक्कासर की है। इस सम्बंध में जगदीश मेघवाल ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि उसकी 18 माह की भतीजी टे्रक्टर पर खेल रही थी। इसी दौरान अचाचक गिर गयी। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join WhatsApp Group
Join Now
Leave a Comment