
राजस्थन 1st न्यूज,बीकानेर। भारत देश में पहली बार आयोजित होने वाली वर्ल्ड स्तर की अन्तर्राष्ट्रीय रोड रेस 2.2 पूना/ पुने में दिनांक-19 से 23 जनवरी 2026 तक आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बीकानेर के अन्तर्राष्ट्रीय कोच दयालाराम जाट, नेशनल कोच एवं मनोज सहूँ यह दोनो इस प्रतियोगिता में तकनीकी अधिकारी के रूप में भाग लेंगे तथा राजस्थान सेलेक्शन कमेटी की चेयरमैन सरिका चौधरी ने ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए बधाई दी और कहा कि यह राजस्थान के लिए गौरव का क्षण है। भारतीय साइकलिंग संघ के आयोग चेयरमैन सरदार ओंकार सिंह व जनरल सेक्रेटरी मनिंदर पाल सिंह का आभार व्यक्त किया।





