957 सिमों को फर्जी तरीके से बेचने का आरोप, इन सिमों से हुई 17 करोड़ की ठगी-cyber crime

cyber crime राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सैकड़ों की संख्या में फर्जी तरीके से सिमों को बेचने और करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। अनूपगढ़ पुलिस ने भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के नियमों का उल्लंघन करने पर 9 सिम विक्रेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन विक्रेताओं ने कुल 957 सिमों का फर्जी तरीके से बेचान किया था। इनमें से 41 सिमों का उपयोग कर 17 करोड़ 14 लाख 86 हजार 564 रुपये की ठगी का खुलासा हुआ है।

पुलिस ने बताया- इन सिम विक्रेताओं ने एक ही पहचान पत्र पर कई सिम बेची हैं। जिन व्यक्तियों के नाम पर ये सिम बेची गईं, उनके पास वे सिम मौजूद नहीं हैं। इन सिमों का उपयोग अनूपगढ़ के स्थानीय नेटवर्क क्षेत्र में भी नहीं हो रहा है, बल्कि राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों, देश के बाहर और कंबोडिया जैसे दक्षिण एशियाई देशों में बैठे ठगों द्वारा किया जा रहा है।
ये ठग भोले-भाले लोगों को प्रतिरूपण डिजिटल अरेस्ट और ट्रेडिंग के नाम पर ठग रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस की एक विशेष टीम इन 9 सिम विक्रेताओं के रिकॉर्ड खंगाल रही है।

 

एसआई गोविंद सिंह द्वारा दर्ज कराए गए मामले के अनुसार, बालाजी इलेक्ट्रॉनिक ने 119 सिम, मान टेलीकॉम ने 93 सिम, नवदीश टेलीकॉम ने 140 सिम, श्रीराम टेलीकॉम ने 46 सिम, परिहार टेलीकॉम ने 9 सिम, श्रीश्याम टेलीकॉम ने 91 सिम, मान किराना स्टोर ने 33 सिम, कमल मोबाइल शॉप ने 95 सिम और लोकेश मोबाइल ने 331 सिमों का नियमों के विरुद्ध बेचान किया है। एसएचओ ने पुष्टि की कि इन सिमों के वास्तविक उपयोगकर्ता वे व्यक्ति नहीं हैं जिनके नाम पर ये बेची गई थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!