Crime News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। व्यापारी द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामला श्रीगंगानगर के चूनावढ़ थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जहां पर विधवा महिला ने व्यापारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने बताया कि दो-तीन महीने पहले उसके पति की मौत हो गई थी।


उसके पति ने गांव के एक व्यापारी राजकुमार उर्फ भंडारी से 20-25 हजार रुपए उधार लिए थे। पति की मौत होने के बाद आरोपी रोजाना उनके घर आता है और पैसे मांगता है। महिला का आरोप है कि आरोपी महिला के पास पैसे नहीं होने के कारण उस पर गंदी नजर रखने लग गया।
22 अक्टूबर को महिला अपने घर पर अकेली थी। उसके बच्चे बाहर खेल रहे थे। इस दौरान आरोपी घर में आया और उसे जबरदस्ती आंगन से उठाकर कमरे में ले गया और रेप किया। जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। आरोपी ने जाते हुए धमकी दी है कि वह उसके साथ इसी तरह उधार दिए पैसों की वसूली करता रहेगा।
आरोपी ने धमकी दी कि अगर महिला ने उसकी शिकायत पुलिस में की तो वह महिला व उसके बच्चों को जान से मार देगा। फिलहाल महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






