दरिदंगी की हदें पार, हैवान बना पिता, बड़ी बेटी से दुष्कर्म तो छोटी से छेड़छाड़-Crime News 

Crime News  राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। हवस के लिए पिता द्वारा हैवानियत करने की खबर सामने आयी है। सच्चाई सामने आने के बाद से आरोपी पिता फरार है और परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करवायी है। खबर जोधपुर कमिश्ररेट क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर एक पिता ने अपनी बड़ी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और फिर छोटी बेटी के साथ छेड़छाड़ की।

 

जोधपुर में एक पिता ने मारपीट के बाद अपनी नाबालिग बेटी से बलात्कार किया और डरा-धमकाकर 12 साल तक यौन शोषण करता रहा। अब छोटी बेटी से छेड़छाड़ की तो उसने बड़ी बहन को अवगत कराया और दोनों ने मां को बताकर थाने पहुंचे व एफआईआर दर्ज कराई। एफआईआर की भनक लगते ही आरोपी पिता फरार हो गया।

 

पुलिस के अनुसार, एक युवती की रिपोर्ट पर पिता के खिलाफ डरा-धमकाकर और मारपीट कर बलात्कार व 12 साल तक यौन शोषण तथा 15 साल की छोटी पुत्री से छेड़छाड़ करने के संबंध में एफआईआर दर्ज की है। बलात्कार और पॉक्सो की धाराएं जोड़ी गई हैं। सहायक पुलिस आयुक्त ने बयान दर्ज कर पीडि़ताओं का मेडिकल कराया। आरोपी फरार हो गया है, जिसकी तलाश में टीमें गठित की गई हैं। एफएसएल ने वारदात स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी पिता मजदूरी करता है।

 

एक महीने पहले उसने बलात्कार किया था। कुछ दिन पहले ही आरोपी पिता ने 15 साल की छोटी बेटी पर बुरी नजर डाली। उससे छेड़छाड़ भी की। छोटी बेटी ने विरोध किया तो पिता ने छोड़ दिया। इसके बाद उसने अपनी बड़ी बहन को अवगत कराया, तब दोनों ने मां को पूरी बात बताई।

 

पीडि़ता दो बहनें और दो भाई हैं। दादा भी हैं। दोनों बेटियों से कुकृत्य का पता लगने पर मां ने पिता से विरोध जताया। दोनों में झगड़ा भी हुआ। परिवार में बात उजागर हो गई। कानूनी कार्रवाई के डर से तीन दिन पहले ही आरोपी घर से गायब हो गया। उसके पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!