युवक से परेशान छात्रा ने बदल ली स्कूल लेकिन नहीं छोड़ा पीछा,12वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का आरोप-Crime  News 

Crime  News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने और पैसों की डिमांड करने का मामला सामने आया है। मामला चुरू के रतनगढ़ से जुड़ा है। पीडि़ता के पिता ने इस सम्बंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवादी ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसकी बेटी को रतनगढ़ का ही लड़का स्कूल आते-जाते समय परेशान करता था। युवक की हरकतों से परेशान होकर छात्रा का परिजनों ने दूसरी स्कूल में प्रवेश करवा दिया। लेकिन युवक ने छात्रा को अपनी बातों में बहला फुसलाकर अपने जाल में फंसा लिया और बातें करने लगा। एक दिन आरोपी उसे एक घर में ले गया, जहां पर उसके साथ दुष्कर्म कर उसके अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए और रुपयों की डिमांड करने लगा।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!