स्कूल के प्राचार्य सहित स्टॉफ पर गंभीर आरोप, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लेकमेल करने और वीडियो वायरल करने का आरोप-Crime News 

Crime News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सरकारी स्कूल के अध्यापकों द्वारा अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में न्यायालय के आदेश से मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर से जुड़ा है। न्यायालय के आदेश से प्रधानाचार्य,उप-प्रधानाचार्य,एक अध्यापिका सहित लगभग एक दर्जन लोगों पर अश्लील वीडियो वायरल करने, ब्लैकमेलिंग,षड्यंत्र और फर्जी रिकॉर्ड तैयार करने के आरोप लगाए गए। इस प्रकरण में एक ई-मित्र संचालक की भूमिका भी बताई जा रही है।

 

पीडि़त के पिता रिपोर्ट देते हुए बताया कि उनका बेटा 2021 से 2024 तक इसी सरकारी स्कूल में अध्ययनरत था। आरोप है कि एक कथित अश्लील वीडियो के नाम पर उनके बेटे को मानसिक रूप से प्रताडि़त किया गया और परिवार को बदनाम करने की धमकी दी गई।

 

शिकायत के अनुसार, स्कूल में मोबाइल फोन प्रतिबंधित होने के बावजूद तत्कालीन प्रधानाचार्य, उप-प्रधानाचार्य और अध्यापिका ने छात्रों से मोबाइल मंगवाकर स्कूल लैब में एक छात्रा का कथित वीडियो रिकॉर्ड करवाया। वीडियो वास्तविक है या एडिटेड अथवा एआई जनरेटेड, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। बाद में, ई-मित्र संचालक पर स्कूल प्रशासन से मिलीभगत कर पीडि़त परिवार से 10 लाख रुपये की मांग करने और 2 लाख रुपये वसूलने का भी आरोप लगाया गया है। न्यायालय के आदेश पर विभिन्न धाराओं सहित आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!