16 वर्षीय नाबालिग पर चाकू से वार कर की हत्या,दोस्त के साथ बाइक पर लौट रहा था घर-crime news

crime news राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। बाइक पर अपने दोस्तों के साथ लौट रहे 16 वर्षीय नाबालिग की हत्या कर देने की खबर सामने आयी है। आरोपियों ने नाबालिग पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए। घटना हनुमनगढ़ के टाउन थाना क्षेत्र की है। जहां पर बाइक पर दोस्त के साथ घर लौट रहे 16 वर्षीय किशोर की दशहरा ग्राउंड के पास चाकू से वार कर हत्या कर दी गयी। चाकू के वार से गंभीर घायल किशोर को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया था, लेकिन इलाज के दौरान रात्रि को किशोर ने दम तोड़ दिया।

 

इस संबंध में देर रात्रि को परिजनों की रिपोर्ट पर टाउन पुलिस थाना में छह नामजद व तीन-चार अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जिस समय परिजनों की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया। पुलिस के अनुसार सुबा खान पुत्र फारूख खान निवासी वार्ड 30, जोतराम कॉलोनी, रूपनगर, टाउन ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि सोमवार रात्रि को उसके भाई श्योकत निवासी वार्ड 36, टाउन का लड़का नियाज खान अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था।

जब दोनों बाइपास स्थित दशहरा ग्राउंड के सामने पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद शुभम, अमन गोंद, धनराज गोंद, काका शूटर, सिलू, गोल्डी व तीन-चार अन्य ने बाइक रुकवा ली। बाइक रुकते ही इन लोगों ने नियाज खान को जान से मारने की नीयत से धारदार चाकू से वार कर उसके पेट व कंधे पर चोटें मारी और वहां से फरार हो गए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!