क्रिकेटर शिखर धवन ने शाहिद अफरीदी को लगाई लताड़,याद दिलाई पुरानी यादें

राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। पहलगाम हुए कायरना हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। लगातार पाकिस्तान की और से भारत को गिदड भभकी दी जा रही है। इसी विवाद के बीच अब पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने ऐसा बयान दिया कि भारत के क्रिकेटर शिखर धवन जमकर लताड़ लगायी है।

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने भारत से सबूत मांगने के बाद अब भारतीय सेना पर ही अक्षम होने का तंज कसा था, इसके बाद उन्होंने भारतीय सरकार पर ही अपने लोगों की जान लेने का आरोप लगा दिया था। उनके बयान की खूब आलोचना हुई लेकिन सबसे करारा जवाब शिखर धवन की तरफ से आया। शिखर धवन ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए शाहिद अफरीदी को कहा कि वह और कितना गिरेंगे।

सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करते हुए धवन ने कहा कारगिल में भी हराया था, ऐसे ही इतना गिरे हुए हो और कितना गिरोगे, बेवजह कमेंट्स पास करने से अच्छा है अपने देश की तरक्की में दिमाग लगाओ। इसके बाद उन्होंने इस पोस्ट पर शाहिद अफरीदी को टैग भी किया आगे लिखते हुए धवन ने कहा हमें हमारी भारतीय सेना पर बहुत गर्व है। भारत माता की जय! जय हिन्द! भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले ही पहलगाम हमले के संदर्भ में शोक जताया हैं, सभी इस हमले के बाद काफी मायूस थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!