भारत को लेकर आईसीसी ने पाकिस्तान की मांग की खारिज, फाइनल अल्टीमेटम दिया, पढ़ें खबर-Cricket update 

 Cricket update  राजस्थान फस्र्ट न्यूज,नेटवर्क। टी-20 वल्र्डकप को लेकर जारी तनाव के बीच आईसीसी ने पाकिस्तान की मांगों को खारिज कर दिया। जिसके बाद अब पाकिस्तान के पास मैच खेलने के अलावा कोई विकल्प है तो वो वल्र्ड कप छोडऩा ही शेष है। आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ हुई मीटिंग के बाद उसे फाइनल अल्टीमेटम दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब पीसीबी यू-टर्न लेगा और उनकी टीम 15 फरवरी को कोलंबो में भारत का सामना भी करेगी।

 

पाकिस्तान ने भारत से प्रस्तावित मैच के बॉयकॉट का ऐलान किया था। इसी सिलसिले में आईसीसी के दो प्रतिनिधि इमरान ख्वाजा और मुबाशिर उस्मानी रविवार सुबह लाहौर पहुंचे, जहां उन्होंने पीसीबी अधिकारियों के साथ चर्चा की। भारत से खेलने के मुद्दे पर पाकिस्तान ने तीन शर्तें रखीं। पहली, आईसीसी की कुल कमाई में पाकिस्तान का हिस्सा बढ़ाया जाए। दूसरी, भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज बहाल कराई जाए। तीसरी, मैदान पर हैंडशेक प्रोटोकॉल को सख्ती से लागू किया जाए। दरअसल, एशिया कप के दौरान पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तान खिलाडिय़ों से हाथ नहीं मिलाया था। फिलहाल आईसीसी रेवेन्यू मॉडल में पाकिस्तान चौथा सबसे बड़ा हिस्सेदार बोर्ड है। उसे कुल कमाई का करीब 5.75 फीसदी हिस्सा मिलता है। इससे ऊपर ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत के बोर्ड हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!