दो ट्रकों में भरकर ले जाए जा रहे थे गौवंश,गौभक्तों ने पकड़ा,देखें वीडियो

 

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। एक बार फिर गौवंश के ट्रक पकड़े जाने की खबर सामने आयी हे। बीते दिनों बीछवाल क्षेत्र में भी एक दर्जन से अधिक गौवंश पकड़े गए थे। इस बार खबर नोखा थाना क्षेत्र से सामने आयी है। जहां पर बाईपास पर गौवंश से भरे दो ट्रक पकड़े गए है। इसकी भनक जैसे ही युवाओं को लगी तो युवओं ने गाडिय़ों का पीछा किया और बाईपास के पास रूकवाया। जिसके बाद गाडिय़ों को चैक किया तो गाडिय़ों में गौवंश मिले। जानकारी के अनुसार करीब एक दर्जन से ज्यादा गौवंश इन गाडिय़ों में मिले है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार दोनो ट्रक चालकों के पास गाडिय़ों के सम्बंध में भी दस्तावेज नहीं मिले है। जिसके बाद दोनो गाडिय़ों को गंगा गौशाला की और रवाना किया गया है। इस दौरान गौप्रेमी नंदकिशोर,सुनील विश्नोई सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!