Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शहर में व्याप्त समस्याओं को लेकर सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक लोग आक्रोशित है। कल जिला कांग्रेस ने म्युजिम य सर्किल पर बदहाल व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया। ऐसे में शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने सांकेतिक धरने का एलान किया है। संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि बीकानेर की आम जनता तकलीफ में है जनसमस्याओं के निवारण ना होने की वजह से परेशान नागरिकों की मांग को लेकर बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी आगामी 8 सितंबर 2025 को सुबह 10.30 बजे से जिला कलेक्टर कार्यालय के आगे धरना देगी
बीकानेर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में होने वाले इस सांकेतिक धरने में वरिष्ठ नेतागण, प्रदेश पदाधिकारी, बीकानेर शहर जिला कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, मंडल अध्यक्ष गण, एनएसयूआई, इंटक,विभागो, प्रकोष्ठों, के अध्यक्ष मय कार्यकारिणी, निवर्तमान पार्षद/पार्षद प्रत्याशी, और कांग्रेसी विचारधार से जुड़े सभी संगठनों के कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहेंगे