Bikaner News बीकानेर में एसीबी की कार्रवाई से जुड़ा अपडेट
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानि एसीबी ने आज बीकानेर में कार्रवाई करते हुए पीपी को पकड़ा है। जो कि 500 रूपए की रिश्वत ले रहा था। एसीबी ने कोर्ट में लोक अभियोजक के रूप में काम कर रहे युवक को हजार रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में पकड़ा है। युवक पांच सौ रुपए पहले ले चुका था। बाकी के पांच सौ रुपए लेते हुए दबोच लिया। इससे पहले युवक ने रुपए चबाकर खुद को बचाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने निकालकर उसे पकड़ा। एससी-एसटी कोर्ट में पीपी जगदीश कुमार को गिरफ्तार किया गया है।


पीपी ने परिवादी को किसी प्रकरण में लाभ देने की कोशिश में एक हजार रुपए की मांग की गई थी। इस पर परिवादी ने एसीबी को शिकायत कर दी। इससे पहले वह पांच सौ रुपए ले चुका था। ऐसे में एसीबी ने ट्रैप का जाल बिछा लिया। मंगलवार दोपहर एसीबी की टीम मौके पर पहुंची। परिवादी ने जैसे ही पांच सौ रुपए दिए, वैसे ही एसीबी ने उसे दबोच लिया। पीपी जगदीश प्रसाद ने पांच सौ रुपए का नोट चबाने की कोशिश की लेकिन एसीबी पुलिस ने बाहर निकलवा लिया। एसीबी टीम की कार्रवाई होने के साथ ही अदालत परिसर में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में वकील और अन्य लोग एकत्र हो गए।



