भेजा था विधानसभा पहुंच गए थाना हड़पने,विधायक की फोटो से बचा बवाल,पढ़ें खबर-Rajasthan News 

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विधायक के थानेदार की कुर्सी पर बैठने को लेकर एक फिर विवादों ने विधायक को घेर लिया है। खबर जयपुर से जुड़ी है। जहां पर हवामहल विधानसभा सीट से भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य एक बार विवादों से घिरते हुए नजर आ रहे हैं।

रामगंज थाने में थानेदार की कुर्सी पर बैठे उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे लेकर राजस्थान कांग्रेस ने निशाना साधा है। कांग्रेस ने इसे प्रशासनिक मर्यादा का उल्लंघन और लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरनाक बताया है। दरअसल, शनिवार देर रात रामगंज थाना क्षेत्र में दो समुदायों के बीच हुई झड़प के बाद विधायक बालमुकुंद आचार्य कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग लेकर थाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और कांवडिय़ों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने को कहा।

हालांकि, बैठक के दौरान विधायक का थानेदार की कुर्सी पर बैठना और पुलिस अधिकारियों का उनके सामने बैठना विवाद का कारण बन गया। सोशल मीडिया पर वायरल इस तस्वीर पर लोग तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। राजस्थान कांग्रेस ने कहा कि जनता ने विधानसभा भेजा था और ये पहुंच गए.. थाना हड़पने के लिए। भाजपा विधायकों को सत्ता का ये कैसा नशा है वहीं, विधानसभा में कांग्रेस के सचेतक रफीक खान ने इस घटना को शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!