HTML tutorial


सोते समय बदली करवट और आ गया करंट की चपेट में,युवक की मौत-Bikaner News 




Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। करंट लगने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नाल पुलिस थाना क्षेत्र से जुडी है। जहां पर जयमलसर में सोलर प्लांट की है। इस सम्बंध में अमरोहा यूपी के रहने वाले मो. शाहिद ने रिपोर्ट दी है। प्रार्थी ने बताया कि उसके ताऊ का बेटा सहीमुद्दीन प्लांट में काम करता था। रात को अपने कमरे में कूलर चलाकर सो रहा था। इसी दौरान कुलर की वायर के कट लगे हुए थे। सोते समय जब उसने करवट बदली तो उसको करंट लग गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp Group Join Now
error: Content is protected !!