Ed Action Bikaner राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर से बड़ी खबर सामने आयी है। अलसुबह बीकानेर में केन्द्र सरकार की एजेंसी ने दस्तक दी है। जिसके बाद हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई ईडी यानि प्रवर्तन निदेशालय की और से की गयी है। हथियार बंद जवानों और अधिकारियों को देखकर हड़कंप की सी स्थिति बन गयी।
टीमें फड़बाजार पहुंची तो हर कोई देखने के लिए पहुंच गया कि आखिर माजरा क्या है। फिलहाल कार्रवाई किस सम्बंध में की गई और किसके यहां की गई है। इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है। बीकानेर में अलसुबह हुई इस दबिश की खबर तेजी से शहर में फैल गयी।