तेजकरण मेघवाल की मौत से जुड़ा मामला: आज कलेक्ट्रेट पर होगा धरना,विधायक व्यास बोले-जो भी बन पड़ेगा उसके लिए प्रयासरत,देखें वीडियो

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बिजली कंपनी के कर्मचारी की मौत हो जाने को लेकर आज पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल की अगुवाई में कलेक्टे्रट पर प्रदर्शन और धरना दिया जाएगा। वहीं दूसरी और विधायक जेठानंद व्यास ने भी मृतक के परिवार के लिए जो भी सुविधाएं मिल सकती है। उस पर बातचीत कर रहे हैं। जेठानंद व्यास ने कहा कि मैने मृतक के परिजनों से बातचीत का प्रयास किया है लेकिन मेरी बात नहीं हो पायी है। वहीं दूसरी और कंपनी के अधिकारियों से भी बातचीत हो रही है।

हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द बातचीत के माध्यम से दोनेा के बीच का रास्ता निकले ताकि मृतक के परिवार को संबल मिले। व्यास ने कर्मचारियेां के इंश्योरेंस को लेकर जवाब देते हुए कहा कि मुझे लगता है कि आने वाले समय में कंपनी कर्मचारियों की इश्योरेंस करवाएगी। विधायक व्यास ने कहा कि मृतक के परिवार के लिए हम प्रयासरत है और जो भी ज्यादा से ज्यादा सहयोग किया जा सकता है उस पर में बात करूगा। बता दे कि दो दिनों पूर्व तेजकरण मेघवाल की मौत हो गयी थी। जिसके बाद परिजनों ने बिजली कंपनी के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था और घंटो विभिन्न मांगो को लेकर प्रदर्शन किया गया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!