पुलिसकर्मी को टक्कर मारने का मामला,इलाज के दौरान हैड कांस्टेबल की हुई मौत

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीती रात को सड़क हादसे का शिकार हुए पुलिसकर्मी की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। नापासर थाने के हैड कांस्टेबल राजेश कुमार को देर रात इलाज का दौरान निधन हो गया।
बता दे कि कल नापासर थाने का हैड कांस्टेबल राजेश कुमार नापासर से अपने घर जाने के लिए वैष्णो धाम के पास बस से उतरा ही था और घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने राजेश को रौंद दिया। जिसके बाद उसे गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां पर एसपी कावेन्द्र सागर,सीओ शालिनी बजाज सहित अनेक अधिकारी भी पहुंचे थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!