Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नहर में कार गिरने की आंशका सही साबित हुई और अब से कुछ देर पहले नहर से कार निकाल ली गयी है। जिसके बाद कार में सवार लोगों की तलाश की जा रही है। फिलहाल कोई सख्स नहीं मिला है। खबर छतरगढ़ के थारूसर से निकलने वाली आरड़ी 647 की है। जहां पर आज एक कार के नहर में गिर जाने की सूचना पशुपालक ने दी। जिसके बाद एसडीआरएफ और खोताखोरों ने तलाश शुरू की और स्विफ्ट कार को ढूंढ निकाला। जिसके बाद अब अंदेशा जताया जा रहा है कि कार में दो लोग सवार हो सकते है। जिनको ढूंढने का प्रयास जारी है।
पुलिस के अनुसार गोशाला के सामने वाहन गिरने की सूचना पुलिस मिली थी। दीवार के पास कार के पहियों के निशान भी मिले है। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ की टीम व गोताखोर को मौके पर बुलाया गया। करीब तीन घंटे तक तलाश के बाद कार मिल गई है। गोताखोर अब नाव में चक्कर काटकर इसमें सवार लोगों की तलाश कर रहे हैं। इस वाहन में कोई सवारी थी या नहीं? अगर है तो कितने लोग हैं? इस बारे में भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।