कोटगेट के पास कार चालक ने महिला को मारी टक्कर,टूट गया पैर

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कोटगेट के पास कार द्वारा महिला के टक्कर मारने और पैर के ऊपर से कार निकालने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोटगेट पुलिस थाने में लालगढ़ क्षेत्र में रहने वाले आफताब ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 26 सितम्बर की दोपहर को कोटगेट की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि उसकी पत्नी,बेटियां कोटगेट के पास खड़ी थी। इसी दौरान कार चालक लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए आया और उसकी पत्नी को टक्कर मार दी। कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसकी पत्नी के पैर के ऊपर से गाड़ी निकाल दी। जिससे उसकी पत्नी का पैर फैक्चर हो गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!