बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर,पिता और दो बेटों की मौत

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार परिवार का जीवन तबाह हो गया। खबर चुरू के सरदारशहर से जुड़ी है। जहां पर सरदारशहर से गांव जा रहे परिवार की बाइकको आसपालसर के पास बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता और उसके 2 बच्चों की मौत हो गई। वहीं, पत्नी गंभीर घायल हो गई, जिसका चूरू अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार सीताराम मेघवाल निवासी खेजड़ा गांव के दो साल के बेटे को सर्दी-खांसी थी।

 

वह उसे डॉक्टर को दिखाने सरदारशहर आए थे। बेटे के चेकअप के बाद सरदारशहर से गांव जा रहे थे। आसपालसर के पास बोलेरो से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। सड़क पर गिरने से सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बोलेरो ड्राइवर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों के सहयोग से एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर्स ने सीताराम और उनकी बेटी रीतिका को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल महिला गौरा देवी और 2 साल मासूम को चूरू रेफर कर दिया। रास्ते में बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। गौरा देवी का चूरू अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!