बोलेरो ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर,पुलिस गाड़ी पलटी,पुलिसकर्मियों को आई चोटें,देखें वीडियो

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पुलिस की गाड़ी के पलटने की खबर सामने आयी है। घटना गजनेर पुलिस थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे की है। जहां पर पुलिस की गाड़ी पलट गयी। गाड़ी में मौजूद पुलिसकर्मी को चोटें आयी है।जानकारी के अनुसार थाने की गाड़ी किसी काम के लिए गई थी।

 

थानाधिकारी चन्द्रजीत ने बताया कि हादसा नवोदय फांटे के पास हुआ है। जहंा पर बोलेरो कैंपर गाड़ी ने पुलिस के वाहन को टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस हादसे में दो-तीन पुलिसकर्मियों को चोटें आयी है। जिन्हें आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल भेजा गया है।

 

बताया जा रहा है कि कैंपर गाड़ी में महिलाएं थे और उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था। इस दौरान गाड़ी तेज स्पीड़ में थी और टक्कर मारते हुए गाड़ी भगा ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!