राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देशभर में भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। जिसके चलते बीते दिनों पूर्व केन्द्रीय मंत्री सीआर चौधरी ने जिला स्तरीय सदस्यता अभियान की शुरूआत की। जिसके बाद आज बीकानेर संभाग कार्यालय में संभाग स्तरीय बैठक आयोजित की गयी। जिसमें युवा मोर्चा बीकानेर शहर व देहात, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर के जिलाध्यक्ष,सदस्यता अभियान के संयोजक व सह संयोजक उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने बताया कि सदस्यता अभियान में युवा मोर्चा की भूमिका अग्रणी रहेगी युवा मोर्चा संभाग प्रभारी अविनाश खारा ने बताया कि युवा मोर्चा के पदाधिकारी 8800002024 पर मिस कॉल कर भाजपा के सदस्य बनेंगे और फिर प्रत्येक पदाधिकारी को 100 सदस्य बनाने का हमारा लक्ष्य रहेगा। साथ ही, आने वाले दिनों में यह अभी महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में चलाया जाएगा। संगठन के इस पर्व में युवा मोर्चा का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।
अंत में युवा मोर्चा जिला मंत्री व कार्यक्रम संयोजक गजेंद्र सिंह भाटी ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया। आज के इस बैठक में, देहात महामंत्री श्याम पंचारिया, उपाध्यक्ष सवाई सिंह तंवर, युवा मोर्चा शहर जिलाध्यक्ष वेद व्यास, देहात जिलाध्यक्ष जसराज सिंवर, संभाग सह प्रभारी डेन पाल सिंह, भव्य दत्त भाटी, श्याम सुंदर शर्मा, ऋषि पारीक, हिमांशु गुप्ता, हर्ष पारीक, विकास, मदन सैनी आदि मौजूद रहे।