राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भाजपा नेता राजकुमार किराडु की तबीयत खराब हो जाने की खबर सामने आयी है। दो दिनों पूर्व ही राजकुमार किराडु धार्मिक यात्रा से वापस लौटै है। बीकानेर पहुंचते ही किराडु की तबीयत खराब हो गयी। जिन्हें सांस लेने में तकनीफ हो रही थी। जिसके बाद किराडु ने हल्दीराम हार्ट केयर में चैकअप करवाया गया। जहां पर चैकअप के बाद किराडु को अस्पताल में भर्ती कर लिया है। किराडु के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलते ही भाजपा नेताओं के अस्पताल पहुंचने का सिलसिला जारी है। अब से कुछ देर पहले ही जिला अध्यक्ष विजय आचार्य भी किराडु से मिलने अस्पताल पहुंचे। किराडु समर्थक भी बड़ी संख्या में लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं।
