भाजपा ने घोषित किए तीन जिला अध्यक्ष,तीन में से एक महिला अध्यक्ष,बीकानेर में भी जगी आस

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में भाजपा का संगठन पर्व जारी है। प्रभारी द्वारा कई बार जिला अध्यक्षों और मंडलों की घोषणा को लेकर सख्त निर्देशों के बाद अब जिला अध्यक्षों की घोषणा का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश भाजपा ने आज तीन जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है। प्रदेशभर में भाजपा कार्यकर्ता लम्बे समय से जिला अध्यक्षों का इंतजार खत्म होना शुरू हो गया है। ऐसे में आने वाले कुछ ही दिनों में प्रदेश के अन्य जिलों में भी अध्यक्षों की नियुक्ति हो जाएगी। आज भाजपा ने भरतपुर से शिवानी दायमा,अजमेर शहर से रमेश सोनी,अजमेर देहात से जीतमल प्रजापत को अध्यक्ष बनाया गया है। तीन में से एक महिला अध्यक्ष बनने के बाद ये सकेंत मिल रहे हैं कि भाजपा प्रदेश में कई जिलों में महिला अध्यक्ष की अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर चुकी है। बता दे कि बीते दिनों जानकारी सामने आयी थी कि प्रदेश में भाजपा दस जिलों में महिला अध्यक्ष बना सकती है। आज तीन में से एक महिला अध्यक्ष बनने से इस बात को बल मिला है। बीकानेर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भी महिला दावेदारों को इससे आस जग गयी है। बता दे कि बीकानेर में भी जिला अध्यक्ष के लिए महिलानेत्री दावेदार है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!