राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बिना नंबरी गाडिय़ों के खिलाफ आज पुलिस टीम ने सर्च अभियान चलाया। एसपी कावेन्द्र सागर के निर्देशन में जेएनवीसी थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार की टीम ने यह सर्च चलाया। जिसमें थार गाड़ी,कार और कई बाइक पर कार्रवाइ की गयी है। पुलिस टीम ने करीब दो दर्जन वाहनों के खिलाफ यह कार्रवाई की है साथ ही समझाइश भी की है कि नियमों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात के नियमों की पालना करें। सड़क पर पुलिस टीम को देख बाइक चालकों पर हड़कंप सी स्थिति हो गयी और कई बाइक चालक पुलिस को देख वापस घूमते हुए भी दिखाई दिए।





