You are currently viewing अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार की मौत

अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार की मौत

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सड़क पर बाइक के आगे गाय के आ जाने से गिरे बाइक सवार युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में कोलायत थाने में गुडा निवासी रोहित सिंह भाटी ने मर्ग दर्ज करवायी हे। घटना गुड़ा फांटे पर 7 फरवरी की रात की है। प्रार्थी ने बताया कि उसका रिश्तेदार भवानी सिंह बाइक पर गुडा जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक से नीलगाय आ गयी। जिसके चलते वह अनियंत्रित होकर गिर गया। जिसके चलते वह चोटिल हो गया। जहां से उसे पीबीएम ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।