बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, करीब 20 करोड़ की हेरोइन की जब्त, देखें वीडियो-Bikanger Range 

Bikanger Range राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर रेंज से लगने वाले बॉर्डर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गयी है। बॉर्डर क्षेत्र में एजेंसियों ने करोड़ों की हेरोइन के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई खाजूवाला से सटे क्षेत्र में की गयी है। जहां पर बीएसएफ और पुलिस टीमों ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को रोका और पूछताछ की। जिसके बाद तलाशी लेने पर संदिग्धों के पास से अवैध हेरोइन मिली। एजेंसियों ने करीब चार किलो हेरोइन के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई हेरोइन की बाजार में कीमत करीब 20 करोड़ रूपए आंकी जा रही है।

 

अंदेशा लगाया जा रहा है कि संदिग्धो से पूछताछ में कई और राज खुल सकते हैं। बीएसएफ और पुलिस की इस कार्रवाई के बाद आसपास के लोगों ने एजेंसियों का आभार जताया है। एजेंसियों ने कार्रवाई करते हुए जगनदीप सिंह उर्फ लब्बू सिंह , नीटू सिंह उर्फ रवनीत सिंह को गिरफ्तार किया गया।

 

बीएसएफ के सहयोग से आसपास के खेतों, रास्तों और संभावित ठिकानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, जगनदीप सिंह के पास से 1019 ग्राम, नीटू सिंह के पास से 2048 ग्राम, सतपाल सिंह के पास से 1021 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। वहीं सतपाल के प्लास्टिक बैग से ड्रोन मिला, जिसका उपयोग पाकिस्तान से हेरोइन मंगाने में किया गया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!