स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश, छ युवतियों सहित आठ को लिया हिरासत में-Bikanere range 

Bikanere range राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर रेंज पुलिस नववर्ष को लेकर एक्शन मोड़ में है। इसी के चलते आईजी हेमंत शर्मा के निर्देशन में पुलिस टीमों ने स्पा सेंटर पर दबिश देकर कई लोगों को पकड़ा है। चुरू के रतनगढ़ पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने स्पा सेंटर पर कार्रवाई करते हुए छह युवतियों और दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के कैफे और स्पा सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया।

 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें 25 से 35 वर्ष आयु वर्ग की छह युवतियों सहित आठ हिरासत में लिया गया। सभी आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।थानाधिकारी ने स्पष्ट किया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवांछित और अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि अपराधों पर अंकुश लगाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!