राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर घूमने के लिए पहुंचे व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी हे। इस सम्बंध में जेएनवीसी थाने में पवनपुरी क्षेत्र में रहने वाली मृतक की भांजी ने रिपोर्ट दी है। घटना 26 फरवरी को प्रार्थिया के घर रात 9 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि उसके मामा दयालदास मोहनदान ठाणे से बीकानेर घूमने के लिए आए हुए थे। इसी दौरान रात के समय में अचानक से तबीयत खराब हो गयी। तबीयत खराब होने पर अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!