अब नियम तोडऩे वालों पर चलेगा बीकानेर पुलिस का डंडा,पढ़ें खबर-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस अब डीजे लगे वाहनों के खिलाफ सख्त एक्शन में तैयारी में आ गयी है। पुलिस 6 अक्टूबर से अभियान चलाने जा रही है। जिसमें डीजे लगे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आदेश के अनुसार महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज के निर्देशों के बाद यह निर्णय लिया गया है।

 

आदेश में कहा गया है कि कई वाहन चालक एमवी एक्ट की धारा 52 का उल्लंघन करते हुए अपने वाहनों पर डीजे लगाकर अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं। इससे न केवल यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि आमजन, बच्चे, बुजुर्ग और रोगियों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के दौरान ऐसे वाहनों से विवाद और झगड़े की स्थिति भी पैदा होती है।

 

पुलिस द्वारा अभियान में डीजे लगे वाहनों को जब्त किया जाएगा साथ ही वाहनों के पंजीयन को निलंबित करने के लिए परिवहन विभाग को लिखा जाएगा। एसपी ने आदेश में स्पष्ट किया है कि अभियान की समाप्ति के बाद जिले में एक भी डीजे लगा वाहन सड़कों पर नजर नहीं आना चाहिए।
सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि कार्रवाई की साप्ताहिक रिपोर्ट हर सोमवार को भेजें, जबकि पूरी अभियान की अंतिम रिपोर्ट एक नवंबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विविध शाखा में प्रस्तुत करें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!