यज्ञशाला निर्माण कार्य शुरू, 21 फरवरी को बीकानेर आएगी साध्वी ऋंतभरा-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। बीकानेर की पावन धरा पर 22 से 28 फरवरी को होने वाली श्रीमद् भागवत कथा 51 कुण्डिय विश्वशांति महायज्ञ की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हैं। इस कार्यक्रम में राजस्थान के लगभग सभी संत महात्मा पधारेंगे। बीकानेर में होने वाले इस सात दिवसीय कार्यक्रम में संत महात्मा निमंत्रण देने का कार्य जारी है। साध्वी ऋतंभरा की भागवत कथा 51 कुण्डिय विश्वशांति महायज्ञ और विराट धर्म संसद को लेकर बीकानेर के साथ-साथ राजस्थान में भी उत्साह है।

इसी कड़ी में आज बाबु सिंह राजपुरोहित रासीसर और उनकी टीम ने संत श्रीश्री 1008 बाल योगी नारायण नाथ महाराज रासमंडी, संत श्रीश्री 1008 घनश्याम दास महाराज उन्दरा फांटा पाली, साध्वी चंपा पुरी महाराज अंबुजा माता शक्ति पीठ पाली, संत श्रीश्री 1008 दयाराम महाराज शिकारपुरा जोधपुर को निमंत्रण दिया तो वही समिति के अध्यक्ष अनिल सोनी झुमर सा, संस्थापक सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित, महिला अध्यक्ष उषा गहलोत, संतोष उपाध्याय, भुवनेश नागल, लक्ष्मीनारायण सुथार, श्री बाबा रामदेव सेवा समिति, मदन पंवार, प्रहलाद सिंह मार्शल, गजेंद्र सिंह राठौड़, सुशील कुमार यादव, राजेन्द्र सिंह शैखावत, शिवलाल दाधिच, सीताराम कच्छावा, गोपाल भादाणी, यज्ञाचार्य सिद्धार्थ पुरोहित,दीपक देरासरी , मालचंद सारस्वत,टीकम सारस्वत,जय श्री भाटी, भगवती उपाध्याय, मंजू यादव, पिंकी शर्मा सहित अनेक महिलाएं और पुरुष टीम कार्यक्रम को लेकर निमंत्रण देने में जुटे। जिसमें आज बीकानेर सर्राफा समिति के सुनील सोनी, कैलाश सोनी, शिव किशन सोनी, मांगीलाल सोनी, श्याम सुंदर दरगड, सुरेश मोहता, श्याम कुलरिया, बजरंग सोनी, हडमान कोठारी, श्याम सुंदर डागा सहित अनेक गणमान्य लोगों भागवत कथा और अक्षय कलश भेट कर निमंत्रण दिया।

कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल सोनी झुमर सा ने बताया की बीकानेर की पावन धरा पर 22 से 28 फरवरी को प्रथम बार वात्सल्य मुर्ति पुरमपुज्या दीदी मां साध्वी ऋतंभरा जी 7 दिनों तक श्रीमद् भागवत कथा का वाचन करेगी दीदी मां साध्वी ऋतंभरा जी 21 फरवरी को दोपहर 1 बजे बीकानेर पधारेंगी जिनका भव्य स्वागत हिन्दू जागरण मंच के एडवोकेट शैलेश गुप्ता, कैलाश भार्गव द्वारा किया जायेगा और कलश यात्रा में शामिल होगी कलश यात्रा के दौरान 800 सौ किलो हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा होगी और कलश यात्रा में महाराष्ट्र पुणे की महिला ढोल टीम मनमोहक प्रस्तुति देगी
संस्थापक सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने कहा कि कलश यात्रा के दौरान 11 सौं कलश और 11 सौ साडिय़ां समिती द्वारा निशुल्क 18 फरवरी को समिति के मुख्य कार्यालय मोहता भवन से वितरण की जायेगी और बीकानेर के 30 किलोमीटर तक ग्रामीण क्षेत्रों से करीब 50 बसें निशुल्क श्रद्धालुओं के लिए लगाई जायेगी

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!