Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मंगलवार दोपहर को 10वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया गया। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा घोषित कक्षा दसवीं बोर्ड रिजल्ट में टॉपर देने वाली संस्थान विंग्स इंटरनेशनल सी.सै. स्कूल के विद्यार्थी भुवन छंगाणी ने शानदार और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 99.17 प्रतिशत (595/600) प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावकों और बीकानेर का गौरवमान बढ़ाया है।


द्वितीय स्थान पर रहे करण गहलोत ने 97.67 प्रतिशत एवं तृतीय स्थान पर भानु प्रताप सोनी ने 97.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 90 प्रतिशत से ऊपर 22 विद्यार्थी एवं 75 प्रतिशत से ऊपर 57 विद्यार्थियों ने अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है । इस अवसर पर संस्था निदेशक नरोत्तम स्वामी ने बताया कि संस्था का परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रधानाध्यापिका ज्योति खत्री ने सभी विद्यार्थिंयों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई दी। संस्थान के प्रबंधक अशोक स्वामी ने विद्यार्थियों को आगे की कक्षाओं में विज्ञान, वाणिज्य एवं कला वर्ग के विषयों के चयन की जानकारी देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



