Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में आज गुरूवार को अलसुबह से शहर में रिमझिम जारी है। जिसके चलते मौसम ठंडक सा हो गया है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने के साथ ही राजस्थान का मौसम बदल गया। बीकानेर और जालोर में आज सुबह से रुक-रुककर बरसात हो रही है। पहाड़ों में बर्फबारी और नए सिस्टम के असर से जयपुर में लगातार दूसरे दिन सुबह से बादल छाए हुए हैं। राजधानी के आसपास के इलाकों में बदले मौसम का असर दिख रहा है।


सुबह से चल रही हवा में हल्की ठंडक है। गुरुवार को डूंगरपुर और बांसवाड़ा को छोड़कर पूरे राजस्थान में यलो अलर्ट जारी किया है। 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। बदले मौसम का प्रभाव 20 मार्च तक रहने की संभावना है। इससे पहले बुधवार को 5 से ज्यादा जिलों में तेज हवा चली और बारिश हुई।
इस कारण तापमान 2 से लेकर 9 डिग्री तक गिर गया। सीकर में गिरे ओले के कारण हल्की ठंड महसूस हुई। विभाग ने डूंगरपुर बासंवाड़ा को छोड़कर सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर, जोधपुर, पाली, नागौर, चुरू, सीकर और झुझुनूं में ऑरेंंज अलर्ट जारी किया गया है ।




