आईजी की स्पेशल टीम ने की कार्रवाई, बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थो के साथ दो गाडिय़ां की जब्त,दो तस्कर गिरफ्तार,एक हुआ फरार-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर आईजी हेमंत शर्मा की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थो को जब्त किया है। यह कार्रवाई आईजी हेमंत शर्मा के निर्देशन में श्रीगंगानगर के राजियासर पुलिस थाना क्षेत्र में की गयी है। पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थो की सूचना पर पुलिस ने टीम ने एक होंडा सिटी कार को रोका और उसमें मौजूद युवक से पूछताछ की। जिसके बाद पुलिस टीम ने स्विफ्ट कार में से करीब 87 किलो 700 ग्राम अवैध डोडा जब्त किया गया।

 

पुलिस ने स्विफ्ट कार और उसमें मौजूद दो तस्कर अशोक पुत्र बंशीलाल निवासी फलौदी, अनिल पुत्र मोहनराम निवासी फलौदी को गिरफ्तार किया है। वहीं डोडा से भरी गाड़ी का एस्कॉर्ट कर रही होंडा सिटी को भी जब्त किया गया है। जो कि यूपी नंबर की थी। मौके से होंडा सिटी कार के चालक सुनील मौका पाकर फरारा हो गया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!