अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार, बोलेरो के साथ एस्कॉट कर रही स्विफ्ट को किया जब्त-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध देशी शराब की पेट्टियों के साथ दो को पकड़ा है। यह कार्रवाई लूणकरणसर पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए 30 पेटी शराब जब्त की है। थाना अधिकारी गणेश कुमार विश्नोई ने बताया नाकाबंदी के दौरान गाड़ी को रोका गया।

 

बोलोरो गाड़ी में ढोला मारू देसी शराब की 30 पेटी बरामद कर आरोपी दिनेश कुमार और एस्कार्ट कर रही गाड़ी स्विफ्ट कार में शाहरुख को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में एएसआई सुरेश मीणा, हेड कांस्टेबल हरलाल मीणा, कांस्टेबल वीरेंद्र कालेर शामिल रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!