लाठी से मारपीट कर छीने हजारों रूपए-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। लाठी से मारपीट करने और हजारों रूपए छीन ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नापासर पुलिस थाना में खारड़ा ललित कुमार पुत्र जगन्नाथ राम ने दिनेश, दिनेश, करण, प्रदीप व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 9 फरवरी की रात को 11 बजे के आसपास की है। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और लाठी से मारपीट करते हुए जेब से 3 हजार रूपए छीन लिए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!