Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घरों में ताले,चाबी बनाने के बहाने से चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को डूंगरपुर से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जेएनवीसी पुलिस टीम ने थानाधिकारी विक्रति तिवाड़ी के नेतृत्व में की है। इस सम्बंध में 11 फरवरी को परिवादी अजय ने रिपोर्ट देते हुए बताया था कि गली में ताले,चाबी सही करवाने वालों को अपने घर पर लेकर आया।


जहां पर आरोपियों ने काफी देर तक अलमारी की चाबी और ताले को ठीक करते रहें जिसके बाद आरोपी मौके से गहने,नकदी लेकर भाग गए। पुलिस नेे मामले में जांच करते हुए आसपास के सीसीटीवी के साथ तकनीकी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपियों की लोकेशन के बारे में जानकारी एकत्रित कर दोनो आरोपियों को डूंगरपुर से दस्तयाब किया। जिसके बाद दोनो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में जांच के दौरान उदयपुर के रहने वाले नानक सिंह पुत्र जोगेन्द्र ङ्क्षसह, डूंगरपुर के रहने वाले नानक सिंह पुत्र बहादुर ङ्क्षसह को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी शहर की गलियों में ताला चाबी ठीक करने के लिए घुमते रहते है तथा लोगों द्वारा जब ताला सही करवाने के लिए इनसे संपर्क करते तो उक्त लोग कम पैसों में ही काम के लिए हॉ कर देेते है व मकान मालिक को इधर-उधर बातों में उलझाकर अलमारी/संदूक में रखा किमती सामान चुराकर अपनी बैग में भर लेते है व ताला/चाबी ठीक नहीं होने का बहाना बनाकर धीरे से निकल लेते व शहर छोड़ देते थे।


