मछली दाने का बोलकर गाड़ी में डाला मांस,फोन बंद कर चले गए यूपी लेकिन नहीं बच पाए पुलिस से, चार गिरफ्तार-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गाड़ी मछल के दाने के लिए बोलकर उसमें मांस डालने के मामले मे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यूपी के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस सम्बंध में 10 मार्च को कोलायत पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

 

परिवादी विकास की रिपोर्ट पर धोखाधड़ी से वाहन बुक कर वाहन चालक को बिना बताएं वाहन में मांस भरने के सम्बंध में मुकदमा दर्ज किया था। परिवादी ने बताया कि उसे मछली के दाने का बोलकर गाड़ी बुक की गयी लेकिन फिर बाद में उसमें चोरी छिपे मांस डाला गया। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली की आरोपी युवक यूपी के है और वारदात के बाद मोबाइल बंद कर यूपी चले गए।

 

पुलिस ने एक टीम को यूपी के लिए रवाना किया। जहां पर स्थानीय पुलिस के समन्वय से पुलिस टीम ने साक्ष्य जुटाएं और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सरवर उर्फ गुल्लू, मुनीर, जाकिर, आरिफ को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है और इस प्रकरण अन्य संलिप्त लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!